कोलकाता.
रिजवानउर की संदिग्ध मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि रिजवानउर रहमान ने आत्महत्या की थी।
कोलकाता उच्च न्यायालय में न्यायाधीश दिपांकर दत्ता की अदालत में सीबीआई की एक रिपोर्ट को पढ़ा गया। रिजवानउर के वकील कल्याण बंधोपाध्याय ने इसकी जानकारी दी।
गौरतलब है कि आठ जनवरी को सीबीआई ने उच्च न्यायालय को जांच रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में चार पुलिस अधिकारियों और रिजवानउर के ससुर अशोक टोडी सहित उनके परिवार को कुछ सदस्यों को रिजवानउर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी बनाया था। इस मामले की अगली सुनवाई 12 मार्च को होगी।
संबंधित खबरें
* रिजवानउर : प्रियंका के समान वापस
* रिजवानउर का अपहरण किया गया
* रिजवानउर की पत्नी प्रियंका से पूछताछ
* सीबीआई ने रिजवानउर की मौत की जांच शुरू की