HomeNewsNational National

पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी

नई दिल्ली. बिहार भले ही अन्य बातों में पिछड़ा हो, लेकिन पंचायतों में महिलाओं की भागीदारी में वह देश में पहले स्थान पर है। वहां आधे से भी अधिक स्थानों पर महिलाएं काबिज हैं, जबकि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश इससे कहीं पीछे हैं।

केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री मणिशंकर अय्यर ने लोकसभा में बताया कि बिहार की पंचायतों में 54 प्रतिशत से अधिक महिलाएं चुन कर आई हैं। गोवा में उनका प्रतिशत 51 से ज्यादा है, जबकि मध्यप्रदेश में यह 33.34 व छत्तीसगढ़ में 33.73 है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात का भी यही हाल है। इन राज्यों में क्रमश: 33.47 और 33.30 प्रतिशत महिलाओं को पंचायतों में प्रतिनिधित्व मिला है। गौरतलब है कि पंचायतों में 33 प्रतिशत स्थान पहले से ही महिलाओं के लिए आरक्षित है।

पंचायतों में महिला प्रतिनिधित्व की राज्यवार स्थिति (प्रतिशत में )
पंजाब - 34.97
राजस्थान - 35.39
हरियाणा - 36.53
उत्तरप्रदेश - 38.75
उत्तराखंड - 33.88





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: