भोपाल. राजधानी पुलिस का वायललेस सिस्टम अब तीन चैनल पर काम करेगा। इसे एएसपी स्तर पर बांटा गया है। अभी तक यह सीएसपी के संभाग स्तर पर काम करता था और संदेश पड़ोस का थाना संभाग अलग होने के कारण सुन नहीं पाता था।
दैनिक भास्कर ने शहर में लूट की घटनाओं के मद्देनजर यह सुझाव दिया था कि वायरलेस का दायरा सीएसपी स्तर से बढ़ा दिया जाए ताकि उसे अधिक पुलिसकर्मी सुन सकें और किसी वारदात के होने पर वे संदेश मिलते ही सतर्क हो सकें। गुरुवार से वायरलेस नया शहर, पुराना शहर और देहात चैनल पर काम करने लगा है। पहले यह सिर्फ तीन-तीन थाना क्षेत्र तक ही काम करता था। यह व्यवस्था पूर्व एसपी के समय लागू की गई थी। नई व्यवस्था में पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे चैनल को ज्यादा व्यस्त नहीं रखें।