News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
मोगा सैक्स स्कैंडल की जांच कर रही सीबीआई ने अब गुरदासपुर के एसपी बलबीर सिंह खैहरा को पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले वीरवार को सीबीआई के अधिकारी मुअत्तल किए जा चुके मोगा थाने के इंस्पेक्टर अमरजीत, दो गांवों के सरपंच जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह और फर्नीचर व्यापारी सुखराज सिंह को पूछताछ के लिए अपने ऑफिस लेकर आए। करीब पांच घंटे चली पूछताछ में इनके बयान भी दर्ज किए गए। उधर रोपड़ के एसपी परमदीप संधू और एआईजी सिक्योरिटी दविंद्र सिंह गरचा से भी पूछताछ जारी रही। शुक्रवार को इन्हें पटियाला की सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सीबीआई ने वीरवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की, जिसके आधार पर हाईकोर्ट ने मोगा के लोअर कोर्ट को इस मामले में प्रोसीडिंग स्टे करने के ऑर्डर जारी कर दिए। सीबीआई के सामने सरेंडर कर चुके इंस्पेक्टर रमन कुमार के बयान से ही तीन डीएसपी और दो एसपी रैंक के अफसरोंे के नाम सामने आए हैं। रमन के बयान के आधार पर ही सीबीआई ने खैहरा को तलब किया है। खैहरा मोगा में तीन माह डीएसपी रहे थे।
पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं। खैहरा से पूछताछ की जाएगी। -महेश अग्रवाल, एसपी, सीबीआई
मैं जांच में सीबीआई से सहयोग करूंगा।
- बलबीर सिंह खैहरा, एसपी, गुरदासपुर