bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

एक करोड़ की अघोषित आय का पता लगा

भोपाल. आयकर विभाग ने गुरुवार को एक मेडिकल उपकरण विक्रेता और एक निजी अस्पताल में छानबीन की। दोनों मामलों में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपए अघोषित आय का पता लगने का अनुमान है।

आयकर विभाग की दो अलग-अलग टीम दोपहर एक बजे हमीदिया रोड स्थित कैश सर्जिकल प्रायवेट लिमिटेड और नेहरू नगर स्थित मनीषा अस्पताल पहुंचीं। विभाग के अधिकारियों ने सभी कागजात और स्टाक अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार कैश सर्जिकल प्रायवेट लिमिटेड में छानबीन के दौरान प्रापर्टी के कारोबार में निवेश के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। स्टाक में भी अंतर पाया गया है। दोनों स्थानों पर छानबीन की कार्रवाई शुक्रवार सुबह तक चलने की संभावना है। बताया जाता है कि कार्रवाई में एक करोड़ रुपए की अघोषित आय उजागर हो सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: