भोपाल. भोपाल नगर निगम के महापौर सुनील सूद अभा महापौर परिषद के अध्यक्ष बनाए गए हैं। वे अभी तक परिषद के उपाध्यक्ष थे। गुरुवार को दिल्ली में महापौर श्री सूद ने परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष देहरादून की महापौर मनोरमा डोबरियाल शर्मा से कार्यभार ग्रहण किया। श्री सूद को अनेक पार्षदों ने बधाई दी है।