bhaskar Web English
HomeNewsNational National

भारतीय बॉर्डर पर महिला फौजी

नई दिल्ली. सीमाओं की पहरेदारी में पुरुषों का वर्चस्व टूटने वाला है। अब महिलाएं इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार हो रही हैं। बीएसएफ में जल्दी ही 750 महिला कांस्टेबलों की भर्ती होगी। गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में नोटिफिकेशन बुधवार शाम जारी कर दी गई।

2,10,261 जवानों की तादाद वाली बीएसएफ में शामिल होने वाली 750 महिला कांस्टेबलों में से 650 की तैनाती पंजाब और बाकी की प. बंगाल में होगी। बीएफएफ डायरेक्टर ने कहा, ये भर्तियां सामान्य भर्तियों के अलावा की जाएंगी।इसमें अभी अधिकारी स्तर की कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी। सीआरपीएफ से कुछ महिला अधिकारियों को बीएसएफ में तैनात करने को कहा जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: