bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

भोपाल. b शहर के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उधर, दिन में जहां तीखी धूप लोगों को तपा रही है, वहीं रात में अब भी ठंडक बरकरार है। दिन में धूप से बचने के लिए लोगों को छाता लगाए दिख जाते हैं, वहीं रात में अनेक लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब आने वाले दिनों में तापमान के नीचे जाने के आसार नहीं हैं। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान बुधवार की तरह 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: