bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

जांच होगी, कमरा सील

इंदौर. गवर्नमेंट आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज (जीएसीसी) के स्टोर रूम में बुधवार को लगी आग गुरुवार को चर्चा में बनी रही। इसे लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा ने प्राचार्य को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी मांगी है, तो प्राचार्य ने इसकी जांच के लिए कमेटी बनाने का आग्रह उनसे किया है। आग के शिकार कमरे को बुझाने के बाद ही सील कर दिया था।

आग में कितना रिकॉर्ड जला इसका अंदाजा कॉलेज में किसी को नहीं। बुधवार रात ही भंवरकुआं थाने में प्रकरण भी दर्ज हो चुका है। अतिरिक्त संचालक डॉ. एन.के. दाड़ ने प्राचार्य से अग्निकांड की विस्तृत जानकारी मांगी है। इसके जवाब में प्राचार्य ने उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी बनाने को लिखा है। श्री वाजपेयी का कहना है आगे किसी विवाद की आशंका के चलते जांच बाहरी लोगों से कराने का निर्णय लिया है। कॉलेज का गोपनीय रिकॉर्ड फिलहाल भगवान भरोसे ही है। छात्रवृत्ति घोटाले में स्टोरकीपर अनिल लाढ़, तीन प्रोफेसर सहित कुल 15 लोग सस्पैंड हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: