bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

पहले रोशन किया, अब डुबोया

इंदौर. ज्यादा टैक्स लगाने की धमकी देकर उद्योगपति से नौ लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए आयकर अधिकारी के गांव डबरा (ग्वालियर) के लोग भी उसकी हरकत से बेहद शर्मिदा हैं। उन्हें दु:ख है चार साल पहले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में चयनित होकर नाम रोशन करने वाले ने ही उनकी इज्जत मिट्टी में मिला दी। वैसे नौकरी के कुछ ही साल में अधिकारी के परिवार की तरक्की से लोगों को उसकी गतिविधियों का अंदाजा तो होने ही लगा था।

मंगलवार को आयकर रेंज चार के असिस्टेंट कमिश्नर पंकज गुप्ता को सीबीआई की टीम ने कालिंदी कुंज स्थित घर से नौ लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वह ग्वालियर जिले के कस्बे डबरा का निवासी है। सीबीआई ने मंगलवार को ही पैतृक निवास पर छापा मारकर साढ़े पांच घंटे सर्च की।

इस घटनाक्रम को लेकर ‘भास्कर’ ने वहां के लोगों से संपर्क किया तो ज्यादातर ने शर्मिदगी जाहिर की। उन्होंने कहा 2004 में जब वह आईआरएस में चुना गया था तो तमाम सामाजिक संस्थाओं ने सम्मान किया था। किसी को उम्मीद नहीं थी चार साल बाद ही वह इज्जत पर पानी फेर देगा। पुराने पड़ोसियों ने बताया नौकरी के चंद सालों में ही परिवार ने काफी तरक्की की। पहले ये लोग राइस मिल के पास छोटे से मकान में रहते थे। अब झांसी-ग्वालियर रोड पर बल्ला के डेरा पर आलीशान कोठी है।

कुछ लोग शादी में लाखों रुपए दहेज मिलने की बात भी करते हैं। गुप्ता की शादी आगरा के पास एटा के किसी व्यापारिक परिवार में हुई है। इस बारे में उसके परिजन से बात करने की कोशिश की गई तो कह दिया कोई बात करने की स्थिति में नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: