bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

इंदौर की कामयाबी, शहर की अमूल्य धरोहर

मेयर, सिटी ऑफ निशियो (जापान)

सबसे बड़ी टी पार्टी आयोजित कर नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए मैं इंदौर शहर को मुबारकबाद देना चाहता हूं। इंदौर के नागरिकों ने इतनी बड़ी तादाद में मिलकर इस अनोखी कामयाबी को हासिल किया, यह सचमुच बहुत बड़ी बात है। यह शहर के लिए एक अमूल्य धरोहर होगी।

जैसा कि आप जानते हैं, 8 अक्टूबर, 2006 को दोपहर 2.40 बजे सिटी ऑफ निशियो ने 10,000 लोगों के लिए एक विशाल टी पार्टी आयोजित की थी और 14718 लोगों की मौजूदगी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने में हम सफल रहे थे। इस कार्यक्रम में हमारे परंपरागत चाय समारोह ‘सादो’ शैली में चाय परोसी गई थी। शहर के बीच के हिस्से में हमने सभी सड़कों पर रेड कारपेट बिछाई थी। प्रतिभागियों ने आमने-सामने बैठकर एक-दूसरे को चाय परोसी थी। सभी ने चाय पीना एक साथ शुरू किया। इस आयोजन में 2472 वालेंटियर्स ने सहयोग किया था। सभी कार्यकर्ताओं, प्रतिभागियों और मौजूद लोगों ने पहले पार्टी की सफलता के लिए प्रार्थना की।

निशियो ग्रीन टी के उत्पादन के लिए पहचाना जाता है। आमतौर पर यह टी सेरेमनी के दौरान इस्तेमाल की जाती है। टी पार्टी को इसीलिए हमने अपने शहर को इतिहास और संस्कृति की नगरी तथा ‘सिटी ऑफ माचा ग्रीन टी’ के रूप में स्थापित करने के एक बड़े मौके के रूप में लिया था। हमारे यहां मेहमाननवाजी की भावना को बढ़ावा देने के लिए टी सेरेमनी आयोजित की जाती हैं। इसलिए हमने निशियो को ‘सिटी ऑफ हॉस्पिटिलिटी’ भी घोषित किया।

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर एक वर्ष पूरा होने पर पिछले साल हमने शहर में कई आयोजन किए। दुनियाभर के लोगों का सत्कार हम करते रहेंगे और इसे बढ़ावा देंगे। आपके शहर ने जो महान उपलब्धि हासिल की है, उसके लिए जोशपूर्ण बधाइयां देते हुए मैं अपना संदेश पूरा करना चाहूंगा। मेरी कामना है कि भविष्य में इंदौर और भी अधिक कामयाबी तथा संपन्नता हासिल करे।

(महापौर ने अपना संदेश ई-मेल से प्रेषित किया।)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: