bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

शिवसेना का राजधानी महाबंद कल

रायपुर. महाबंद के दौरान एक मार्च को शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें, पान ठेले आदि बंद रहने के आसार है। जनसुविधा के लिए शिव सेना ने दवा दुकानों और दूध बूथों को बंद से मुक्त रखा गया है। 29 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को भी इससे मुक्त रखा गया है, जबकि अन्य शालाओं में बंद का असर रहेगा।

शिवसेना महानगर प्रमुख सुनील कुकरेजा ने कहा कि पेट्रोल व डीजल मूल्य वृद्धि का दुष्प्रभाव पिछले एक सप्ताह में दाल, तेल, गेहूं की कीमतों में उछाल के रूप में दिखाई दे रहा है। राजधानी महाबंद की एक और वजह रेलवे मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ की उपेक्षा भी है। राजधानी महाबंद को छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स ने भी समर्थन दिया है। चैंबर सदस्य व अनुषांगी संस्थान इस दिन अपना व्यवसाय बंद रखेंगे। चैंबर ने आज बांबे मार्केट उद्योग भवन में व्यापारी संघों की बैठक लेकर बंद का नैतिक समर्थन किया।

व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। बैठक में चैंबर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, चेयरमैन पूरनलाल अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष अमर धावना, महामंत्री देवेंद्र अग्रवाल, थोक किराना व्यापारी संघ गुढ़ियारी सचिव अजरुनदास ओचवानी, बंजारी रोड व्यापारी संघ अध्यक्ष लालचंद गुलवानी, रायपुर मोटर मर्चेट एसोसिएशन अध्यक्ष एससी खेत्रपाल, एमजी रोड व्यापारी संघ महासचिव अरविंद जैन, थोक अनाज व्यवसायी संघ मंत्री संतोष खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

बोर्ड परीक्षा केंद्र खुले रहेंगे : शिवसेना महानगर प्रमुख ने बताया कि 29 फरवरी से 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। इसके मद्देनजर इनके परीक्षा केंद्रों के रूप में चयनित शालाओं को महाबंद से मुक्त रखा गया है।

आज डंडा रैली : महाबंद से एक दिन पहले 29 फरवरी को शिवसैनिक नवीन बाजार फूल चौक से दोपहर 3 बजे डंडा रैली निकालेंगे। उनका नारा महंगाई हटाओ यूपीए सरकार हटाओ होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: