News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों ने अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर गुरुवार को विधायक बलराम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
बिल्हा विकासखंड के ग्राम गोंदइया के ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर भवन, निर्माण, निर्मला घाट व ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए गए कार्य में अनियतिता बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई है। इसी तरह ग्राम लिम्ही व पिपरहट्टा के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि किसान समृद्धि योजना के तहत उनके आवेदन पत्र पिछले 4-5 वर्षो से लंबित है, जिस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
इसके कारण किसानों को रबी फसल लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने गांव में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर भी कलेक्टर व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। उनके ज्ञापन पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन कलेक्टर ने दिया है।