bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

बदला-बदला सा है मौसम का मिजाज

बिलासपुर. चुभने वाली धूप और रात को ठंड के अजीबोगरीब मौसम ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। गुरुवार को सुबह से ही धूप खिल गई थी। दोपहर में 12 बजे के बाद सूरज के तेवर और तीखे हो गए, इससे लोगों को चुभन का अहसास हुआ। दिन ढलने के साथ ही धूप कम होती गई और सूर्यास्त के बाद हल्की ठंड लगने लगी।

रात में ठंड और बढ़ गई, लेकिन मामूली बढ़ोतरी का लोगों पर ज्यादा असर नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में दो दिन पहले दक्षिणी हवा आ रही थी, अब उत्तर-पश्चिमी हवा का प्रवेश हो रहा है। आगामी दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव होता रहेगा। औसत न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहेगा। लंबे समय बाद यह पहला मौका है जब फरवरी के अंतिम सप्ताह में गर्मी के साथ-साथ ठंड के तेवर भी बने हुए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: