bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

शिक्षा प्रभारी ने किया स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण

ग्वालियर. नगर निगम की शिक्षा समिति की प्रभारी सदस्य हेमलता भदौरिया ने शासकीय कन्या विद्यालय शब्द प्रताप आश्रम एवं शासकीय प्राथमिक बालक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छात्र संख्या बहुत कम पाई गई जो संतोषजनक नहीं थी। इस संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शिक्षकगण एवं पालकों से सम्पर्क कर छात्र संख्या बढ़ाएं तथा विद्यालय का रख-रखाव भी सही रखें।

प्रभारी सदस्य ने तत्पश्चात डीआरपी लाइन स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय कन्या का निरीक्षण किया, वहां भी छात्रा संख्या कम पाई गई। निरीक्षण के दौरान उनके साथ शिक्षा विभाग के बीआरसी एवं निगम के शिक्षा प्रभारी बृजमोहन सिंघल भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: