News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior डबरा. नगर में हो रही विद्युत कटौती बंद किए जाने की मांग एवं अधिकारियों की नींद हराम आंदोलन के सम्बंध में जिला ग्रामीण युवक कांग्रेस द्वारा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। चेतावनी दी गई है कि 29 फरवरी को यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो एक मार्च से अधिकारियों के निवास पर रात में नींद हराम आंदोलन किया जाएगा।
गुरुवार को दोपहर में युवा कांग्रेस के जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष गिरीश हुकवानी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे। चूंकि एसडीएम करियावटी गए थे इसलिए उनकी अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार एसके त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, लेकिन विद्युत विभाग द्वारा नियमित रूप से अघोषित कटौती की जा रही है जिससे छात्रों का भविष्य खराब हो सकता है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए कटौती का समय सुबह छह से १क् बजे तक एवं शाम पांच से सात बजे तक किया जाए। इसके अलावा रात्रिकालीन कटौती पूर्ण रूप से बंद की जाए। ज्ञापन देने वालों में संजय करेंट, परमाल सिंह रावत, रतिराम जाटव, संजीव कदम, सरदार सुरेन्द्र सिंह, अतर सिंह रावत, प्रदीप शर्मा, जयनारायण झा, संतोष खटीक, नत्थाराम, बल्ला शाक्य, धर्मेन्द खटीक, सरदार भूपेन्द्र सिंह आदि प्रमुख हैं।