bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

नेता के रिश्तेदार की शादी में सरकारी मशीनरी लगाई

जयपुर. नगर निगम के एक पदाधिकारी के परिजन की शादी में गुरुवार को सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हुआ। सांगानेर में श्योपुर रोड स्थित एक विवाह स्थल तक पहुंच आसान करने के लिए रातोंरात डब्ल्यूबीएम की सड़क बनाई गई।

तराई करने के लिए नगर निगम की फायरब्रिगेड की गाड़ियों से पानी का छिड़काव हुआ। सड़क किनारे लगे खंभों पर नई अतिरिक्त हैलोजन लाइटें लगा दी गईं। आखिर इस सड़क पर काम कौन करवा रहा है? इस सवाल पर हाउसिंग बोर्ड व नगर निगम के अफसर एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे।

मुख्य श्योपुर रोड स्थित गुलाब विहार विवाह स्थल में गुरुवार को निगम पदाधिकारी के परिजन की शादी थी। इसमें आने वालों की सुविधा के लिए निगम व हाउसिंग बोर्ड ने सारी ताकत लगा दी। बुधवार रात से ही सड़क को समतल करने का काम चलता रहा। यहां लगाई गई लाइटें दिनभर टेस्टिंग के नाम पर जगमगाती रहीं।

निगम के एक्सईएन डीके मीणा के अनुसार यह क्षेत्र निगम में नहीं आता। यहां हाउसिंग बोर्ड डब्ल्यूबीएम सड़क बना रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से पानी डालने की जानकारी होने से मीणा ने इनकार कर दिया। बोर्ड के आवासीय अभियंता वीके माथुर का कहना है कि हमने यहां सिर्फ रोड़ी डाली थी, इस पर पानी डालकर लेवलिंग का काम निगम ने करवाया होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: