bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

जयपुर में निकाली थी 13 किडनी

जयपुर. किडनी सौदागर डॉ. अमित ने वर्ष 1995 में जयपुर में 13 लोगों की किडनी निकाली और उन्हें विदेशी नागरिकों को लगाकर लाखों रुपए कमाए थे। उसने पूरे देश में 300 लोगों की किडनी निकालना स्वीकार किया है। डॉ.अमित उर्फ संतोष उर्फ सन्नी ने 1995 में श्यामनगर में नर्सिग होम खोला।

उसके खिलाफ किडनी निकालने के तीन मामले इस दौरान दर्ज हुए थे। उनमें से एक मामले में अनुसंधान बाकी था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में डॉ. अमित को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को एसीजेएम क्रम 8 में पेश किया गया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जिस पर उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी सोडाला थाना प्रभारी रघुराज ने बताया कि आरोपी ने 1995 में करीब आठ माह की अवधि में जयपुर में 13 लोगों की किडनी निकालना स्वीकार किया है।

उसने गरीब लोगों की किडनी बीमारी के ऑपरेशन के बहाने निकाली थी। ये किडनी विदेशी नागरिकों के लगाई गई थीं। इसके अलावा देशभर में विभिन्न स्थानों पर रहते हुए करीब तीन सौ किडनियां निकालने की बात भी कबूली।

डॉ. संतोष के खिलाफ सोडाला थाने में 1995 में तीन मामले दर्ज होने के बाद उसे दो मामलों में गिरफ्तार किया गया। इनमें जमानत होने के बाद वह मुम्बई चला गया। वहां उसने अपना नाम डॉ. संतोष उर्फ सन्नी से बदल कर अमित रख लिया।

इसके बाद दिल्ली, फरीदाबाद व बाद में गुड़गांव में जाकर किडनी निकालने का धंधा चलाया। गुड़गांव में इतना पैसा कमा लिया कि उसने करीब चार साल पहले अपने परिवार को कनाडा में शिफ्ट कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: