bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

फिर आया आंद्रे पुष्कर

पुष्कर. कनाडा का विवादास्पद पर्यटक आंद्रे गुरुवार शाम फिर लौट आया है। होटल संचालकों ने उसे ठहराने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने आला अफसरों से कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है। पुष्कर से जाने के सप्ताह भर बाद ही दिल्ली से लौटे आंद्रे को होटल व्यवस्थापकों ने पुलिस एवं सीआइडी की विदेशी पंजीकरण शाखा की बिना अनुमति ठहराने से मना कर दिया।

इस पर वह खुद थाने पहुंच गया और थानाधिकारी एवं विदेशी पंजीकरण शाखा प्रभारी से ठहरने की अनुमति मांगी, मगर उन्होंने इनकार कर दिया। थाना प्रभारी ने आंद्रे की वापसी की सूचना अधिकारियों को देकर दिशा-निर्देश मांगे। बहरहाल कोई निर्देश नहीं मिले हैं। मालूम हो कि पुलिस ने राज्य सरकार से उसके निष्कासन की सिफारिश की थी।

सिर्फ एक दिन..
आंद्रे के पासपोर्ट की अवधि जून में खत्म हो रही है। वह नया पासपोर्ट बनवाना चाहता है। आंद्रे ने पुलिस से एक दिन ठहरने की अनुमति मांगी है। उसने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह अन्यत्र चला जाएगा।

एक दिन की अनुमति मांगी
पुलिस उसे अनुमति नहीं दे रही है।

पुलिस एवं सीआइडी पसोपेश में
आंद्रे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस एवं सीआइडी की विदेशी पंजीकरण शाखा पसोपेश में है। पुलिस का कहना है कि निष्कासन की सिफारिश कर रखी है, मगर सरकार से जब तक निर्देश नहीं मिल जाते, कार्रवाई नहीं की जा सकती।

..इसलिए आया
आंद्रे की मानें तो वह अपनी महिला मित्र को उसकी साइकिल लौटाने के लिए आया है। सैलानी महिला गत दिनों उसे साइकिल संभलवा कर गई थी। अब वह दोबारा पुष्कर लौट आई है, इसलिए आंद्रे दिल्ली से लौटा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: