HomeSpecialBudget News Budget News

आम बजट 08-09 : संभावनाएं

नई दिल्ली. वित्त मंत्री पनियप्पम चिदंबरम यूपीए सरकार की ओर से अगले लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बार केंद्रीय बजट शुक्रवार को पेश करने जा रहे हैं। आम बजट 2008-09 से आम जनता और विभिन्न क्षेत्रों को ढेर सारी उम्मीदें हैं वहीं, आर्थिक सर्वे के बाद कुछ संभावनाएं भी दिखाई दे रही हैं।

चिदंबरम के सामने इस बार महंगाई पर काबू पाने के उपाय तलाशने, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत ढांचे का विकास करने और कृषि क्षेत्र पर ज्यादा ध्यान देकर उसे विकसित करने जैसे मुद्दे सबसे बड़ी चुनौतियों के रूप में सामने हैं।

दो दिन पहले रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव आम जनता को रिझाने वाला रेल बजट पेश कर चुके हैं और इस बजट को लेकर भी कयास तो यही है कि यह सर्वजन हिताय का सिद्धांत चरितार्थ करेगा क्योंकि लोकसभा चुनाव के साथ ही सरकार को निकट भविष्य में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों में भी कसरत करना है।

इस साल बजट से दलाल स्ट्रीट को जो उम्मीदें हैं वे टैक्स से संबंधित हैं। स्ट्रीट का मानना है कि एक्साइज व अन्य टैक्सों में कुछ राहत से शेयर बाजार की हालत अच्छी हो सकती है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि विकास की कीमत महंगाई से चुकाना होगी इसलिए वित्त मंत्री के सामने यह चुनौती है वे महंगाई पर काबू पाएं या अर्थव्यवस्था के विकास के रास्तों पर आगे कदम बढ़ाएं।

इसके अलावा कम आय वाले लोग आय कर में राहत चाहते हैं, ब्याज दरों में कमी और निवेश में आने वाली अड़चनों को दूर करना भी वित्त मंत्री की प्राथमिकताओं में होने की उम्मीद है। साथ ही उनसे यह आशा भी है कि भारतीय अर्थव्यवस्था और उदार हो सकती है। गौरतलब है कि गुरुवार को जारी किए गए आर्थिक सर्वेक्षण में इस साल विकास दर के करीब एक प्रतिशत कम रहने की आशंका जताई गई है।

संबंधित खबरें
* विकास दर में कमी से सरकार चिंतित
* चिदंबरम से क्यों उम्मीद करता है शेयर बाजार
* आयकरदाता को मिल सकती हैं रियायतें
* होम, कंज्यूमर लोन बांटें बैंक: चिदंबरम
* बजट: वाम दल देंगे अपनी विशलिस्ट
* चिदंबरम ने निवेशकों से कहा "रिलैक्स"
* चिदंबरम ने दिया सीधे करों में कटौती का संकेत





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: