Special
Budget2008_News Budget2008_News नई दिल्ली. महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के बदहाल किसानों को बजट में राहत देने की मांग करते हुए राज्य के सांसदों ने आज संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया।
वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा आज पेश किए जाने वाले बजट से पहले सांसद विदर्भ के किसानों का कर्ज माफ करने और उन्हें राहत पैकेज देने की मांग कर रहे थे। ज्ञात हो कि विदर्भ में किसानों की स्थिति बदहाल है। हजारों की संख्या में किसान आत्महत्या कर चुके हैं।