Special
Budget News Budget News नई दिल्ली. वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने अपने बजट में अल्पसंख्यकों के लिए खजाना दोगुना कर दिया है। अल्पसंख्यकों पर मेहरबान होते हुए चिदंबरम ने अल्पसंख्यक मंत्रालय का बजट 500 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपये करने की घोषणा की है।
न्यायमूर्ति सच्चर समिति की रिपोर्ट को सरकार ने तेजी से लागू करने के लिए सक्रियता से कदम उठाए। 2008-09 में मल्टी सेक्टोरल विकास योजना अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में होंगी, जिसका आवंटन 540 करोड़ रुपये होगा। इसी तरह प्री मैट्रिक स्कालरशिप के तहत 80 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकारी बैंकों की 288 नई शाखाएं अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों में होगी।
अल्पसंख्यकों पर मेहरबान होते हुए चिदंबरम ने कहा कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में और अल्पसंख्यकों की भर्ती की जाएगी। इसी तरह अल्पसंख्यक बहुल 90 जिलों के लिए 3780 करोड़ रुपये की योजनाएं बनाई जाएंगी।