HomeSpecialBudget News Budget News

रक्षा बजट में भी इतिहास रचा

नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने रक्षा बजट में दस फीसदी की वृद्धि की घोषणा कर उसके खाते को आजाद भारत के इतिहास में पहली बार एक लाख करोड़ रुपए के आंकड़े के पार पहुंचा दिया।

वित्त मंत्री ने कहा कि 2008-09 के रक्षा बजट के लिए वह 105600 करोड़ रुपए का प्रावधान कर रहे हैं जो पिछले साल 96 हजार करोड़ रुपये था। रक्षा बजट ऐसे समय एक लाख करोड़ रुपए के पार गया है जबकि सेना, नौसेना और वायु सेना के पास सैन्य साजो-सामान की खरीदारी की लंबी फेहरिस्त है। सेना को 8000 करोड़ रुपये की लागत से टैंक 12000 करोड़ रुपये की लागत से तोपें और करीब एक अरब डालर की लागत से हेलीकाप्टर खरीदने हैं।

वित्त मंत्री ने सैनिक स्कूलों की दशा पर भी ध्यान दिया है जो सैन्य बलों के लिए अधिकारियों की नर्सरी के तौर पर जाने जाते हैं देश के 22 सैन्य स्कूलों की दशा सुधारने और उनकी ढांचागत सुविधाओं में सुधार के लिए दो-दो करोड़ रुपये की राशि तय की गई है। इस तरह सैनिक स्कूलों के सुधार पर 44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: