HomeSpecialBudget farmer Budget farmer

बजट राग : जय 'किसान' जय 'चुनाव'

नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शुक्रवार को लोक-लुभावन आम बजट पेश करते हुए सीधे तौर पर अगले आम चुनावांे के लिए वोटर को केंद्र में रखा। यूपीए सरकार के लिए जहां यह बेहद सुखद बजट माना जा रहा है वहीं, विपक्ष की चिंताएं इस बजट के बाद बढ़ सकती हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे को चरितार्थ करते हुए वित्त मंत्री ने किसान और जवान का तो खयाल रखा ही साथ ही वे एक कदम आगे बढ़कर चुनाव का ध्यान रखने में भी कामयाब हुए।

वित्त मंत्री ने छोटे व मझोले किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ कर दिया तो बड़े किसानों को कर्ज चुकाने के लिए 25 प्रतिशत तक की छूट दी। घोषणा के मुताबिक 5 एकड़ तक के जमीन वाले किसानों के कर्ज माफ होंगे। वहीं, किसानों के लिए खाद पर सब्सिडी जारी रहेगी और कर्ज माफी के बाद भी किसान कर्ज ले सकेंगे।

कुल मिलाकर 50 हजार करोड़ कर्ज की माफी दे दी गई है। वहीं, रक्षा बजट में दस फीसदी का इजाफा करते हुए वित्त मंत्री ने कहा है कि अगर रक्षा मंत्री चाहेंगे तो और बजट उन्हें मुहैया कराया जा सकता है। रक्षा बजट 96 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर एक लाख पांच हजार छह सौ करोड़ रुपए हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Jagdish chandra meghwal
Friday, 29th Feb 2008, 15:34
I Think these budget are Centraliged on The Farmer And Election, This Buget is The Best Budget. Thank You So Much P.Chidambarm. From- Jagdish Chandra Meghwal
deepak sharma
Friday, 29th Feb 2008, 15:46
very cool budget.