bhaskar Web English
HomeNewsHimachal PradeshShimla Shimla

अध्यापकों पर तानी पिस्तौल

भिवानीसांगा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को एक युवक ने जमकर हंगामा किया। चार-पांच साथियों के साथ आए इस युवक ने तलवार व पिस्तौल दिखाकर स्कूल के स्टाफ को धमकाया। इस मामले में स्कूल प्रशासन ने युवक के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। स्कूल प्रशासन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को गांव का एक युवक चार-पांच साथियों के साथ तलवार व पिस्तौल लेकर स्कूल में पहुंचा। युवकों ने स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को हथियारों के दम पर रुकवा दिया।

स्टाफ ने जब एतराज जताया तो युवकों ने अध्यापकों को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान युवकों ने अध्यापकों के साथ र्दुव्‍यवहार भी किया। बाद में मामले की सूचना मिलने के बाद गांव के मौजिज लोग स्कूल में पहुंचे और मामले को शांत करवाया।

इस दौरान स्कूल के प्राचार्य कर्मबीर सिंह ने मोबाइल से मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी बीआर वत्स को दी। प्राचार्य ने आरोपी युवक के खिलाफ सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।

प्राचार्य कर्मबीर

सिंह ने बताया कि उक्त युवक पहले भी अध्यापकों के साथ र्दुव्‍यवहार करता रहा है। उसकी कई बार गांव के सरपंच से शिकायत की जा चुकी है।

डीईओ ने किया स्कूल का दौरा :

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बीआर वत्स ने स्कूल का दौरा किया तथा अध्यापकों से मामले की जानकारी ली।

मामले में एसपी से जाकर मिले :

गांव सांगा की सरपंच गिंदोड़ी देवी के पुत्र विरेंद्र सिंह ने बताया कि वे खुद भी आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार से मिले है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करवाने का आश्वासन दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: