HomeSpecialBudget News Budget News

अर्थ व्यवस्था में सुधार लाएगा बजट:पीएम

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बजट का खुले दिल से स्वागत करते हुए कहा है कि बजट में घोषित प्रावधान देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।

मनमोहन सिंह ने कहा कि बजट के बाद कृषि क्षेत्र में सुधार की उम्मीद बढ़ जाएगी।

शेयर बाजार में ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को लिस्ट करने के प्रावधान का स्वागत करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि इससे बाजार में सुधार आने की उम्मीद बढ़ गई है।

मनमोहन सिंह ने कहा कि अभी बाजार और निवेशकों को इसी तरह के अच्छे निर्णय की जरुरत है। किसानो के कर्ज माफी के फैसले पर भी मनमोहन सिंह ने खुशी जाहिर की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: