Special
Budget Industries Budget Industries नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी.चिदंबरम के बजट को उद्योग जगत ने भी हाथो-हाथ लिया है। उद्योग जगत ने चिदंबरम की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
सीआईआई के अध्यक्ष सुनील मित्तल ने कहा कि बजट हमारे आशा के अनुरुप है। हालांकि चिदंबरम ने कॉपोरोट टैक्स में कोई परिवर्तन नहीं किया इससे हमें थोड़ी निराशा हुई है।
कोटक महिन्द्रा बैंक के निदेशक उदय कोटक ने कहा कि कॉपोरेट टैक्स इतना ज्यादा नहीं है। उदय का मनना है कि साथ शॉट ही टर्म गेन में टैक्स की बढ़ोत्तरी के बाद अब निवेशक मीडियम टर्म निवेश पर ज्यादा जोर देंगे। जो एक अच्छी खबर है।
जेएसडब्लयू स्टील के अध्यक्ष साजन जिंदल ने कहा कि यह एक मिला-जुला बजट है। चिदंबरम ने कॉपोरेट टैक्स में आशा के अनुरुप कोई परिवर्तन नहीं किया। उन्होंने कृषि और शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दिया है।
| |