HomeSpecialBudget Education Budget Education

शिक्षा बजट में 20 फीसदी वृद्धि

मुंबई. वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आज लोकसभा में आम बजट पेश करते हुए शिक्षा बजट में दस फीसदी की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि 2008-09 के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कुल 34400 करोड़ रूपए रखे गये हैं। यह पिछले वर्ष के बजट 28674 करोड़ रूपए की तुलना में 20 फीसदी अधिक है।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस राशि का उपयोग प्राथमिक शिक्षा का विस्तार करने, छात्रों की उपस्थिति को बनाये रखने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने तथा उच्च प्राथमिक कक्षाओं को आकर्षित करने पर होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि वर्ष 2008-09 में आदर्श स्कूल कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत देश भर से उच्च गुणवत्ता वाले 6000 आदर्श विद्यालय खोले जाएंगे। इस नई योजना के लिए 650 करोड़ रूपए का प्रस्ताव किया गया है।

अन्य मुख्य बातें:

- शिक्षा पर खर्च 20 फीसदी बढ़ेगा।

- मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सभी सरकारी स्कूलों में उच्च प्राथमिक कक्षाओं तक विस्तारित होंगी।

- आंध्र प्रदेश, राजस्थान व बिहार में तीन नए आईआईटी।

- भोपाल और तिरुवनंतपिउरम में दो नए आईआईएसईआर।

- शिक्षा पर 650 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

- 16 केन्द्रीय विश्वविद्यालय शुरु किए जाएंगे।

- 2 प्लानिंग और आर्किटेक्चर कॉलेज खोले जाएंगे।

- 6000 मॉडल स्कूल बनेंगे।

- 2008-09 में 1 लाख छात्रवृति दी जाएंगी।

- सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर तेजी से अमल किया जाएगा।

- शिक्षा पर खर्च 34,400 करोड़ रुपए का प्रस्ताव।

- रोजगार गारंटी योजना पर इस साल 16 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

- मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण होगा।

- बाल परियोजनाओं पर 33,434 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

- राष्ट्रीय रोजगार गारंटी स्कीम का सभी 596 ग्रामीण जिलों में विस्तार।

- 20 जिलों में नवोदय विद्यालय खोले जाएंगे।

- 300 आईआईटी के उन्नयन के लिए 750 करोड़ रुपए का आवंटन।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: