HomeSpecialBudget Tax Budget Tax

सीमा शुल्क की अधिकतम दर में बदलाव नहीं

नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2008-09 का आम बजट पेश करते हुए सीमा शुल्क की अधिकतम दर में कोई परिवर्तन नहीं किया। हालांकि चुनिंदा उद्योगों को प्रोत्साहित और विसंगतियों को दूर करने के लिए विशेष उत्पादों पर सीमा शुल्क में कटौती की गई है।

वित्त मंत्री ने परियोजना आयातों पर सीमा शुल्क को 7.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की घोषणा की। विद्युत क्षेत्र में कुछ विशिष्ट परियोजनाओं पर 4 फीसदी सीवीडी लगाने का भी प्रस्ताव किया गया।

स्टील मेलटिंग स्क्रैप और अल्युमीनियम स्क्रैप पर शुल्क 5 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है। सेटटाप बाक्सों केविशिष्ट कल -पुर्जो और सूचना प्रौद्योगिकी व इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर उद्योग में इस्तेमाल के लिए निर्दिष्ट कच्चे माल को उत्पाद शुल्क से पूरी तरह छूट देने का प्रस्ताव किया गया। कनवर्जन उत्पादों पर शुल्क 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है।

वहीं निर्दिष्ट जीवन रक्षक औषधियों पर उत्पाद शुल्क 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव है। साथ ही निर्दिष्ट जीवन रक्षक औषधियों के निर्माण में प्रयुक्त औषधियों को सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट देने का प्रस्ताव है।

वित्त मंत्री ने क्रोम अयस्क के संरक्षण के लिए देश में इसे मूल्य वर्धित विनिर्माण के लिए उपलब्ध कराने हेतु इस पर निर्यात शुल्क 2 हजार रुपए प्रति टन से बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रति टन करने का प्रस्ताव किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: