HomeSpecialBudget Industries Budget Industries

उर्वरक उद्योग को सीमा शुल्क में राहत

नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने वर्ष 2008-09 के आम बजट में घरेलू उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कच्चे और परिष्कृत सल्फर पर सीमा शुल्क पांच फीसदी से घटाकर दो फीसदी करने का प्रस्ताव किया है।

पोलीमर के निर्माण में उपयोग होने वाले नेफ्था से शुल्क छूट वापस ले ली गई है। इस पर 5 प्रतिशत की सामान्य दर पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। नाफ्था का आयात पोलीम निर्माताओं के द्वारा किया जाता है, जिससे उसमें विकृति आ जाती है। हालांकि, उर्वरकों के उत्पादन के लिए आयातित नाफ्था को आयात शुल्क से छूट मिलती रहेगी।

बेक्टोफ्यूज पर शुल्क बिल्कुल हटा दिया गया है। इससे दूध के भंडार और उसके उपयोग होने की अवधि बढ़ जाएगी साथ ही डेयरी उद्योग को भी फायदा पहुंचेगा। पशु तथा कुक्कट खाद्य सामग्री केनिर्माण की लागत को घटाने के लिए विटामिन प्रीमिक्सेज तथा खनिज मिश्रण पर शुल्क को 30 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने और फॉस्फोरिक एसिड पर 7.5 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव वित्त मंत्री ने किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: