Special
Budget Tax Budget Tax लखनऊ. महिलाओं के लिए आयकर की सीमा बढ़ाकर एक लाख 80 हजार किए जाने से उत्तर प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। उन्होंने इसके लिए वित्त मंत्री का शुक्रिया अदा किया।
डाक सेवा की निदेशक आभा सिंह ने कहा, ‘‘मैं इस बार के बजट से यही उम्मीद करती थी। महिलाओं के लिए एक लाख 45 हजार की छूट को एक लाख 80 हजार किए जाने से हम खुश है।’’
जय नारायण पीजीआई की प्रोफेसर डा़ सरल अवस्थी नें भी इसे सराहनीय कदम बताया। रोटरी क्लब की अघ्यक्ष रीता मित्तल ने भी आयकर में रियायत को एक बड़ा कदम बताया।
उत्कर्ष अकादमी कानपुर की अल्का दीक्षित नें भी इस•े लिए वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रवक्ता मीनू ने भी इस बाबत वित्त मंत्री की सराहना की।
| |