HomeSpecialBudget farmer Budget farmer

250 जिलों में चलती फिरती मृदा प्रयोगशालाएं

नई दिल्ली.वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने आज संसद में 2008-09 का बजट पेश करते हुए देश के 250 जिलों में मार्च, 2009 तक प्रत्येक जिले में चलती-फिरती मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा की है। ये प्रयोगशालाएं सभी उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित होंगी।

इसके लिए कृषि मंत्रालय को 75 करोड़ रुपए का एकमुश्त आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान निजी एवं सरकारी क्षेत्र में 500 मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी और प्रत्येक प्रयोगशाला के लिए केन्द्र सरकार 13 लाख रुपए की सहायता देगी।

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत नारियल, काजू और काली मिर्च जसी फसलों के पुनरूज्जीवन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बागवानी को 1100 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। राष्ट्रीय बागवानी मिशन अब 18 राज्यों और 2 संघ राज्यों के 340 जिलों में लागू है। बागवानी फसलों के तहत 2 लाख 76 हजार हैक्टेयर क्षेत्र लाया गया है तथा 56 हजार हैक्टेयर में पुरानी बागानों का पुनरूद्धार किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: