HomeSpecialBudget Tax Budget Tax

छोटी कारों, दुपहियों का उत्पाद शुल्क कम

नयी दिल्ली. वित्त मंत्री चिदम्बरम ने विनिर्माण क्षेत्र को बढावा देने के लिये सभी वस्तुओं पर सामान्य सेनवैट दर 16 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है।

चिदम्बरम ने आज संसद में 2008-09 का आम बजट पेश करते हुये कहा कि विनिर्माण क्षेत्र, रोजगार प्रदान करने वाला क्षेत्र है इसलिये इसकी वृद्धि के लिये उत्पाद शुल्क में कटौती की है।

वित्त मंत्री ने बसों और उसकी चैसिस पर उत्पाद शुल्क 16 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव किया है। छोटीकारों पर उत्पाद शुल्क 16 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।

हाईब्रिड कारों पर उत्पाद शुल्क 24 प्रतिशत से घटाकर 14 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। दुपहियों और तिपहियों पर उत्पाद शुल्क 16 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: