HomeSpecialBudget Health Budget Health

ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए 12050 करोड़ रूपए

नई दिल्ली. लोकसभा में वर्ष 2008-09 के लिए बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन(एनएचआरएम) के लिए आवंटन राशि को बढ़ाकर 12,050 करोड़ रुपए किए जाने का प्रस्ताव किया है।

चिदंबरम ने कहा कि एनएचआरएम सरकार एक महत्वपूर्ण कायक्रम है, जिसका उद्देश्य है समुदाय आधारित और विकेंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली की स्थापना करना। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 4,62,000 ‘संबद्ध सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं’ (आशा) और ‘लिंक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं’ को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि देश भर में 1,77,924 ग्रामीण स्वास्थ्य तथा स्वच्छता समितियां काम कर रही हैं और 323 जिला अस्पतालों का उन्नयन कार्य हाथ में लिया गया है। वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय एड्स कार्यक्रम के लिए 993 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जाएगी और वर्ष 2008-09 में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के लिए 1042 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: