HomeSpecialBudget farmer Budget farmer

राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के लिए 644 करोड़ का आवंटन

नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना (एनएआईएस) के लिए 644 करोड़ रूपए के आवंटन की घोषणा की है। वर्ष 2008-09 का आम बजट आज लोकसभा में पेश करते हुए चिदंबरम ने कहा कि इस योजना को वर्तमान स्वरूप में खरीफ और रबी दोनों ही फसलों के लिए जारी रखा जाएगा।

मंत्री महोदय ने इस बात की भी घोषणा की कि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लिए 50 करोड़ रूपए आवंटित किए जाएंगे। यह योजना पांच राज्यों के चुनींदा क्षेत्रों में प्रायोगिक योजना के तौर पर चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को सब्सिडी युक्त कीमतोंपर उर्वरक मुहैया कराती रहेगी।

पिछले वर्ष पुन: रोपण और नवीकरण के लिए गठित विशेष प्रयोजन चाय निधि को 40 करोड़ रूपए मुहैया कराए जाएंगे। इसी प्रकार इलायची के लिए 10.68 करोड़ रूपए, रबड़ के लिए 19.41 करोड़ रूपए और कॉफी के लिए 18 करोड़ रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: