HomeSpecialBudget Education Budget Education

16 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की स्थापना की जाएगी

नई दिल्ली. सरकार उन सभी राज्यों में 16 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्थापना करेगी जहां अभी तक इस प्रकार के विश्वविद्यालय नहीं है। यह जानकारी वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज लोकसभा में 2008-09 का आम बजट पेश करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आंध्र प्रदेश, बिहार तथा राजस्थान में तीन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भोपाल तथा तिरूवनंतपुरम में दो आईआईएसईआर तथा भोपाल तथा विजयवाड़ा में दो नियोजन एवं वास्तुकला विद्यालय (स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर)की स्थापना करने का भी प्रस्ताव किया है।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए वायदे के अनुसार 11वीं योजना के दौरान उच्च शिक्षा के और संस्थान खेले जाएंगे।

डेक्कन कॉलेज पोस्ट ग्रेजुएट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पुणे जो भारत में आधुनिक शिक्षा की प्राचीनतम संस्थाओं में से एक है, को 5 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दिए जाने का प्रस्ताव है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: