HomeSpecialBudget News Budget News

किसानों की ऋण माफी की घोषणा ऐतिहासिक: पवार

नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा आज पेश किये गये वर्ष 2008-09 के आम बजट में किसानों के ऋण माफ किये जाने की घोषणा को केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने आजाद भारत के इतिहास में किसानों की ऋण माफी के संदर्भ में की गई अब तक की घोषणाओं में सबसे बड़ी और ऐतिहासिक करार दिया है।

बजट के बाद संवाददताओं को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पवार ने कहा, ‘‘देश के किसानों के लिए आज तक इतनी बड़ी घोषणा कभी नहीं हुई।’’ चिदंबरम ने बजट में छोटे व मझोले किसानों का साठ हजार करोड़ रूपये के ऋण माफी की घोषणा की है।

पवार ने कहा कि उक्त घोषणा करके सरकार ने 75 फीसदी किसानों का कर्ज माफ कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे देश के चार करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कर्ज में फंसे किसान आत्म हत्या को मजबूर हो गये थे। आये दिन उनकी आत्म हत्या की खबरें सुर्खियों में छायी रहती थी। पवार ने कहा कि वित्त मंत्री ने किसानों की ऋण माफी की घोषणा करके न सिर्फ उनके हित की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है बल्कि खेती-किसानी को नया आयाम प्रदान किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: