Special
Budget News Budget News नई दिल्ली. वित्तीय वर्ष 2008-09 के लिए बजट तैयार करने में वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को मनमोहन सरकार के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों का भी भरपूर सहयोग मिला। वित्त मंत्री की पत्नी और बेटे ने बजट में सभी वर्गो का ख्याल किए जाने की बात कही है।
वित्त मंत्री की पत्नी और वकील नलिनी चिदंबरम ने कहा कि यह एक अच्छा बजट है। इसमें समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है।
महिलाओं के लिए बजट कैसा है? पर नलिनी ने कहा कि मैं नारीवादी नहीं हूं लेकिन यह सभी वर्गो के लिए अच्छा है।
चिदंबरम के बेटे कार्तिक ने बचाव करते हुए कहा कि यह एक ‘संवेदनशील बजट’ बजट है। अपनी मां के साथ कार्तिक संसद के दर्शक दीर्घा में मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील बजट है और किसानों का ख्याल करने की जरूरत थी, जिसे बजट में किया गया है।