Special
Budget News Budget News नई दिल्ली. लोकसभा में वर्ष 2008-09 के लिए वित्त मंत्री पी.चिदंबरम द्वारा पेश किए गए आम बजट में वर्ष 2008-09 के बजट प्रस्तावों में 750884 करोड़ रूपए के कुल व्यय का अनुमान लगाया गया है। इसमें से योजना व्यय 243386 करोड़ रूपए का है जो कुल व्यय के अनुपात के रूप में 32.4 प्रतिशत होगा।
मौजूदा वर्ष के लिए राजस्व घाटा 1.4 प्रतिशत और राजकोषीय घाटा 3.1 प्रतिशत होगा। वर्ष 2008-09 के लिए केंद्र सरकार की राजस्व प्राप्ति 602820 करोड़ रूपए अनुमानित है और 658118 करोड़ रूपए का राजस्व घाटा होने का अनुमान है जो सकल घरेलू उत्पाद का एक प्रतिशत है।
बजट में 133900 करोड़ रूपए के राजकोषीय घाटे का अनुमान है जो सकल घरेलू उत्पाद का 2.5 प्रतिशत है। बजट अनुमान का मानना है कि राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम के तहत राजकोषीय घाटे के लक्ष्य तक पहुंचना आसान होगा हालांकि स्वास्थ्य, शिक्षा, और सामाजिक क्षेत्र के लिए व्यय में परिवर्तन के कारण इसके लिए एक वर्ष का समय चाहिए।