HomeSpecialBudget Tax Budget Tax

अनुसंधान पर करों में छूट

नई दिल्ली. आम बजट 2008-09 में बीज उत्पादन तथा कृषि उपकरणों के निर्माण और इससे जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान पर करों में रियायत देने का प्रस्ताव किया गया है। ऐसे कारोबारों में लगी कंपनियों को अब आंतरिक अनुसंधान में किसी भी प्रकार के व्यय पर 150 प्रतिशत भारित कटौती की अनुमति दी जाएगी। अभी तक यह छूट कुछ ही कंपनियों को प्राप्त है।

अनुसंधान की आउटसोर्सिग को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान और विकास कार्यो में लगी कंपनियों को किए जाने वाले किसी भी भुगतान पर 125 प्रतिशत की भारित कटौती की अनुमति दिए जाने का प्रस्ताव है। साथ ही पौधशाला में पौध लगाकर अथवा बुवाई करके उगाए गए पौधों से अर्जित आय को कृषि आय के समान कर में छूट देने का प्रस्ताव किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: