Special
Budget Industries Budget Industries नई दिल्ली. वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने आज घोषणा की है कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय लघु उद्योग और विकास बैंक(सिडबी) में जोखिम पूंजी निधि बनाने का प्रस्ताव किया गया है।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2008 की स्थिति के अनुसार सिडबी के साथ ऋण गारंटी न्यास ने 2479 करोड़ रुपये की राशि के लिए 89129 यूनिटों को गारंटी दी। सिडबी गारंटी शुल्क डेढ़ प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत करेगा और पांच लाख रुपये तक ऋण के लिए वार्षिक सेवा शुल्क 0.75 प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत करेगा।
| |