नई दिल्ली: केंद्रिय रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने आम बजट 2008-09 में रक्षा व्यय को 10 प्रतिशत बजट बढ़ाकर 26.5 अरब डॉलर किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस बजट से सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी।
रक्षा मंत्री ने कहा, वे इस बजट से बेहद प्रसन्न हैं। वित्त मंत्री ने रक्षा क्षेत्र को आश्वासन दिया है कि आवश्यकता पड़ने पर और धन दिया जा सकता है। इससे सशस्त्र सेनाओं के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी।
लोकसभी में बजट प्रस्तुत करते हुए चिदंबरम ने रक्षा बजट को 96,000 करोड़ से बढ़ाकर 105,000 करोड़ कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे रक्षा मंत्री को आश्वस्त करना चाहते हैं कि नकद व्यय के लिए इससे भी अधिक धन दिया जा सकता है।