Manoranjan
Cinema
Interviews Interviews मुंबई.
चौंक गए! हम भी चौंक गए थे जब बिप्स ने कहा कि फ़िलहाल तो जॉन ही उनकी जान हैं, पर भविष्य का पता नहीं! यानी कहीं करीना की तरह बिपाशा भी जॉन को बाय-बाय तो नहीं कहने जा रहीं?यूंतो बिपाशा बसु ने अपनी पहली फिल्म ‘अजनबी’ के Êारिए ही दर्शकों से ख़ास रिश्ता क़ायम कर लिया था और ‘राÊा’ से वह स्टार बन गई थीं, मगर वर्ष 2006 उनके कैरियर में टर्निग प्वाइंट लेकर आया। उस साल उनकी चार फिल्में हिट हुईं और बिपाशा का नाम अग्रणी हीरोइनों में शामिल हो गया। जहां उनका कैरियर बरसात की वनस्पति की तरह हरा-भरा है, वहीं उनके निजी जीवन में भी जॉन अब्राहम के प्यार की बहार क़ायम है। ख़ुशहाली ने उनकी सुंदरता और समूचे व्यक्तित्व को और भी निखार दिया है। उस पर बाल कटवाकर उन्होंने जो नया लुक अपनाया है, वह उनकी सुंदरता और सैक्स अपील को और भी उभारता है। हाल ही में बिपाशा से ‘महबूब’ स्टूडियो में मुलाक़ात होने पर हमने नए लुक के लिए उनकी प्रशंसा करने के बाद पूछा-
क्या यह नया लुक आपकी किसी फिल्म के लिए है?
नहीं, किसी ख़ास रोल के लिए यह नहीं है। ख़ुद को आइने में एक जैसा देखते-देखते मैं बोर हो गई थी, इसलिए बाल कटवा लिए। स्कूल के दिनों से मेरे बाल लंबे थे। उन दिनों मैं दूसरी लड़कियों की तरह बाल कटाने की बात भी करती थी, तो मां घुड़क देती थी। मैंने कई बार चाहा, मगर मां ने बाल नहीं कटवाने दिए। मैं वही क़सर अब निकाल रही हूं (हंसती हैं बिपाशा)।
आपकी ‘रेस’ का सभी को बेसब्री से इंतÊार है। इस फिल्म के बारे में बताएं?
यह बहुत भव्य फिल्म है। अब्बास-मस्तान डायरैक्टर हैं। फिल्म में मेरे अलावा सैफ़ अली ख़ान, अक्षय खन्ना, कैटरीना कैफ़, अनिल कपूर और समीरा रैड्डी हैं। इन सब चीÊाों से फिल्म के विस्तृत कैनवास का अनुमान लग गया होगा। यह ज़बर्दस्त सस्पैंस-थ्रिलर फिल्म है।
आपकी भूमिका क्या है?
मैं इसमें ग्लैमरस मॉडल सोनिया का कैरेक्टर कर रही हूं। वह अपनी सुंदरता का इस्तेमाल करना बख़ूबी जानती है। पुरुषों को रिझाने में उसे महारत हासिल है। फिल्म में मूलत: दो भाइयों की कहानी है, जो एक-दूसरे से आगे निकलना चाहते हैं। इनमें से एक भाई को सोनिया प्यार करती है। इसी बीच एक मर्डर हो जाता है। उसकी तहक़ीक़ात के लिए डिटैक्टिव अनिल कपूर और समीरा रैड्डी की एंट्री होती है। एक सस्पैंस-थ्रिलर फिल्म के बारे में इससे Êयादा क्या बताऊं!
सुना है इसमें आपका कैरेक्टर ग्रे है?
मेरा ही नहीं, सबके कैरेक्टर ग्रे हैं। असल में यह ऐसी कहानी है, जिसके किरदारों के बारे में पहले से दर्शक कोई अनुमान ही नहीं लगा सकते। अगले सीन में कौन कैरेक्टर क्या अप्रत्याशित काम कर डालेगा, कोई नहीं सोच सकता।
अब्बास-मस्तान के साथ ‘अजनबी’ आपकी पहली फिल्म थी। अब इतनी बड़ी स्टार बन जाने के बाद ‘रेस’ के दौरान उनके व्यवहार में क्या बदलाव पाया?
कुछ भी नहीं। वे ‘अजनबी’ के दौरान भी मुझे बच्ची की तरह ट्रीट करते थे और ‘रेस’ के दौरान भी मैं उनके लिए बच्ची थी। उन्होंने इतने बड़े-बड़े स्टारों के साथ काम किया है, इतने स्टार पैदा किए हैं, उन्हें क्या फ़र्क़ पड़ने वाला है! समय के साथ वे और महान हो गए हैं।
ख़ैर, ‘रेस’ में तीन हीरो के साथ तीन ग्लैमरस हीरोइनें भी हैं। आपका मुक़ाबला किस हीरोइन से है?
(हंसते हुए) मेरा कंपीटीशन होगा, तो लड़कों से होगा, लड़कियों से कैसा कंपीटीशन! देखिए, मैं एक ही बात जानती हूं। मैंने आज तक सोलो और मल्टीस्टारर जितनी भी फिल्में कीं, मुझे दर्शकों ने अलग से याद रखा। भले ही मेरी फिल्म चली या नहीं चली, मगर उसमें दर्शक मेरी मौजूदगी को भूल नहीं सकते।
‘रेस’ के सह-कलाकारों के साथ कैसा अनुभव रहा?सैफ़ और अक्षय जितने अच्छे दिखते हैं, उतने ही टैलेंटेड भी हैं। उनका व्यवहार भी बड़ा मीठा है। आमतौर पर हीरोइनें दोस्त नहीं बनतीं, लेकिन मैं, कैटरीना और समीरा अच्छी दोस्त बन गई थीं। इनफैक्ट, हम स्टार्स और प्रोडच्यूसर-डायरैक्टर, सभी दोस्त बन गए थे। आउटडोर शूटिंग के दौरान हम साथ में जिम जाते थे, शॉपिंग करते थे।
सैफ़ से आपके रोमांस की भी चर्चा हुई थी। सुना है, सैफ़ के चलते आप और जॉन का रिश्ता टूटते-टूटते बचा!
इस टॉपिक को छोड़ ही दीजिए। मीडिया का बस चले, तो इन मामलों को लेकर स्टारों को जीने ही न दे। सैफ़ से मेरी दोस्ती को प्यार-मोहब्बत का नाम दे दिया! ख़ैर, जिस तरह चर्चाएं अपने आप शुरू हुईं, उसी तरह बंद भी हो गईं। मुझे कोई स्पष्टीकरण देने की Êारूरत नहीं पड़ी। बहरहाल, जॉन से मेरी रिलेशनशिप बड़ी अच्छी चल रही है।
शादी जॉन से ही करेंगी? कब करेंगी शादी?
फ़िलहाल तो यही सोचती हूं कि जॉन से ही शादी करूंगी। फिर भी भविष्य को कौन जानता है! शादी कब करूंगी, यह मुझे बिल्कुल पता नहीं है। शायद निकट भविष्य में तो क़तई नहीं कर सकती। फ़िलहाल मैं कैरियर और जॉन की कंपनी एंज्वॉय कर रही हूं।
‘रेस’ के बाद कौन-सी फिल्में आएंगी?
जल्दी कोई नहीं आएगी। मैंने एक फिल्म की है- ‘पंख’। सुदीप्तो चट्टोपाध्याय की इस फिल्म में काफ़ी न्यूकमर्स भी हैं। मेरी एक बंगाली फिल्म भी पूरी हो चुकी है, जिसे रितुपर्णो घोष ने डायरैक्ट किया है। यश चोपड़ा की फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है, जिसमें मेरे हीरो रणवीर कपूर हैं। अफ़सोस कि मेरी एक बहुत अच्छी फिल्म ‘मि. फ्रॉड’ अटकी पड़ी है, जिसमें संजय दत्त और अजय देवगन हीरो हैं।