HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सबसे ज्यादा किडनी दक्षिण भारतीयों की निकाली

जयपुर. किडनी सौदागर डॉ. अमित उर्फ संतोष ने सबसे ज्यादा दक्षिण भारतीयों को अपना शिकार बनाया। उसने यह सच्चई सोढ़ाला पुलिस की पूछताछ में उगली है। उसके द्वारा दी गई जानकारियों की जांच के लिए शनिवार को यहां से पुलिस दल मुंबई रवाना किया गया है।

सोढ़ाला थाना इंचार्ज रघुराज ने बताया कि आरोपी डॉ. अमित अभी पुलिस के पास रिमांड पर है, जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। रघुराज के अनुसार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने जयपुर में 13 लोगों की किडनी निकालने से पहले यही काम मुंबई में किया था। ये सब दक्षिण भारतीय लोग थे। इस मामले में उसे खार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मुंबई में ही उसने दक्षिण भारत के लोगों से किडनी बेचने का सौदा कर लिया था, लेकिन महाराष्ट्र में गुर्दा प्रत्यारोपण अधिनियम बन जाने से वह वहां यह काम नहीं कर सकता था। उसने किडनी लगवाने वाले विदेशी व किडनी देने वालों को जयपुर बुलाया और किडनी निकाल कर लगाई। डॉ.अमित ने खुद को महाराष्ट्र के अकोला जिला तहत पिंजर थाने के गांव पातुरनंदापुर निवासी बताया और कहा कि उसने नागपुर से बीएएमएस की डिग्री संतोष के नाम से ली है। इसकी सत्यता जांचने शनिवार को पुलिस दल रवाना हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: