HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

तीन बोगी निकल गई ऊपर से

अजमेर. ‘जाको राखे साईयां..’ कहावत शनिवार को रेलवे स्टेशन पर उस समय चरितार्थ हुई, जब चलती ट्रेन से एक युवक रेलवे ट्रैक और प्लेटफार्म के बीच संकरी जगह में जा गिरा। तीन बोगियां उस पर से निकल र्गई, लेकिन उसे खंरोच आकर रह गई। बाद में ट्रेन रूकवा कर उसे सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। आरपीएफ के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे अरावली एक्सप्रेस प्लेटफार्म से रवाना हुई।

जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ चलती गाड़ी में भी चढ़ रही थी। इसी धक्का- मुक्की में पांदूकला (नागौर) निवासी विनोद पारीक ने भी ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की,लेकिन कोच में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह चलती गाड़ी के नीचे आ गिरा।

रेलवे लाइन और प्लेटफार्म के बीच फंसा विनोद बिना हिले-डुले वहीं पड़ा रहा। इस दौरान तीन कोच उसके ऊपर से निकल चुके थे। पता लगते ही यात्रियों ने तत्काल ट्रेन को रूकवाया और उसे नीचे से निकाला। उसके शरीर पर कुछ जगह खरोंचे आई हैं। आरपीएफ ने रेलवे अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाया। बाद में उसका टिकट रिफंड करके उसे उसके गांव पादूकला भेज दिया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: