HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

सड़कों पर गंदगी, सफाई व्यवस्था ठप

बीकानेर. शहर के विभिन्न मोहल्लों में फैली गंदगी के कारण लोगों का श्वास लेना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी के कारण मच्छर-मक्खियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, ऐसे में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। नगर परिषद के सफाई ठेकदारों द्वारा भी नियमित सफाई व्यवस्था नहीं करवाने से लोगों में रोष व्याप्त है। सफाई कर्मचारी नालियों से कीचड़ निकालकर सड़क पर डाल देते हैं तथा सड़क से समय रहते नहीं उठाने के कारण आवारा पशु उसे बिखेरे देते हैं।

गंदगी उठाने के लिए ठेकेदारों के ट्रैक्टर भी समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। वैद्या मघाराम कॉलोनी में संचालित ऊन की फैक्ट्री स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। फैक्ट्री में काम लिये जाने वाला कैमिकल तथा कचरा फैक्ट्री कर्मचारी सड़कों पर डाल देते है। ऐसे में लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।

मोहल्ले के निवासी तथा भाजपा नेता शशि शर्मा ने बताया कि आवासीय कॉलोनी में फैक्ट्री संचालित होना नियमा विरुद्ध होने के बावजूद भी इस कॉलोनी में यह फैक्ट्री चल रही है। शनिवार को शर्मा नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने फैक्ट्री संचालक से मिलकर कचरा व केमिकल सड़क पर नहीं डालने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में जगदीश डूडी, रमेश तिवाड़ी, चतुभरुज जोशी, भरतराम चौधरी, मनोज पारीक, श्रीधर जोशी, प्रकाश हर्ष आदि शामिल थे।

यही हालात मोहता चौक क्षेत्र के हैं। चौक की संकड़ी गलियों के कारण पहले से ही लोगों का निकलना मुश्किल था रही-सही कसर सड़कों पर पड़ी गंदगी ने पूरी कर दी। हर मोड़ पर पसरी गंदगी के कारण दुर्घटना की आशंका भी रहती है। नवलसागर कुएं के पास जमा गंदगी पर हर समय आवारा पशु मंडराते रहते है। दरुगध के कारण लोगों का वहां से निकलना तक मुश्किल हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: