HomeNewsRajasthanKota Kota

धक्का-मुक्की, जाम फिर हुआ काम

कोटा. राजस्थान प्री-मेडिकल टेस्ट के फार्मो की बिक्री शनिवार से राज्य के 14 सेंटरों पर शुरू हो गई। फार्मो की बिक्री के लिए ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओपीसी) को अधिकृत किया गया है। कोटा संभाग में दो बिक्री केंद्र हैं और दोनों ही कोटा शहर में स्थित हैं।

ओपीसी की एयरोड्रम सर्किल स्थित ब्रांच तथा इंद्रविहार ब्रांच में सुबह 10 बजे से फार्मो की बिक्री हुई। पहले दिन फार्म लेने के लिए सुबह से ही विद्यार्थी बैंकों के पास जमा हो गए। विद्यार्थियों का कहना था कि पहले फार्म मिलने और जमा करने से मनचाहा सेंटर मिल जाता है। लिहाजा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का हुजुम बैंक पहुंच गया। भीड़ को देखते हुए दोनों बैंकों में तीन काउंटर बनाए गए।

इंद्रविहार के पास तो फार्म जल्दी लेने के चक्कर में मामूली धक्का-मुक्की भी हुई और जाम की स्थिति बन गई, लिहाजा सुरक्षा बतौर बैंक प्रबंधन पुलिस बुला ली। एयरोड्रम शाखा में भी चार सुरक्षा कर्मचारी लगाए गए थे। इस शाखा में आसानी से फार्म बिके।

तीन हजार फार्म बिके

एयरोड्रम शाखा के सीनियर मैनेजर एचके मीणा व इंद्रविहार शाखा के सीनियर मैनेजर अशोक अग्रवाल के मुताबिक पहले दिन क्रमश: 1500 व 1500 फार्म बिके।

आठ हजार फार्म

सीनियर मैनेजर एचके मीणा ने बताया कि कोटा की दोनों ब्रांचों में कुल 8000 फार्म बिक्री के लिए आए हैं। इसमें से 5000 फार्म एयरोड्रम शाखा में हैं।

दलालों की रोकथाम के प्रयास

फार्म खरीद कर बाद में ज्यादा राशि में बेचने वाले दलालों की रोकथाम के लिए बैंक प्रबंधन ने हर विद्यार्थी को नाम, पता, पिता का नाम व टेलीफोन नंबर लेने के बाद फार्म दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: