News
Metros
Chandigarh Chandigarh पटियाला.जी टीवी के लिटल चैम्प्स प्रतियोगिता में जैसे ही पटियाला का मुंडा रोहनप्रीत दूसरे स्थान पर आया वैसे ही उसके नानके परिवार में उसके हारने की नहीं बल्कि उसके बुलंद हौसले को देखकर खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि फस्र्ट प्लेस हासिल न करने का गम उसके नाना-नानी सहित उसके पूरे परिवार को सता रहा था, लेकिन फिर भी दूसरे स्थान पर आने की खुशी उन्हें किसी राहत से कम नहीं लग रही थी।
रात 11 बजे जैसे ही विनर का नाम अनाउंस हुआ वैसे ही एक मिनट के लिए पूरे परिवार की धड़कनें रुक गईं। रोहन की दोनों बहने मिन्नी व निरमा की तो सांसें ही अटकी हरुई थी। रोहन की बहनें सुबह से ही अपने नाना-नानी जोगिंद्र सिंह और सविंद्र कौर और मामा कुलविंद्र सिंह लवली के साथ अपने भाई की जीत के लिए अरदास कर रही थीं।
गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब व गुरुद्वारा मोतीबाग साहिब में उसकी जीत के लिए उन्होंने मन्नत भी मांगी हुई थी। रात को आठ बजते ही पूरे परिवार ने टीवी पर आंखें जमा ली थीं, वहीं दूसरी ओर मोबाइल से मुंबई गए रोहन के दादा संतोख सिंह, पिता गुरिंद्रपाल सिंह और माता बलजीत कौर के साथ बात कर वोटिंग के बारे में वह लोग पल-पल जानकारी भी हासिल कर रहे थे। उधर, शहर के लोग भी इस रोचक मुकाबले एवं रोहन की जीत के लिए देर रात तक टीवी से चिपके रहे।
नाम रोशन किया प्रतियोगिता के अंत में रोहनप्रीत की वोटिंग पिछड़ते ही परिवार थोड़ा गंभीर हुआ पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। रोहन के सैंकेंड स्थान प्राप्त करने के ऑफिशयल ऐलान के बाद तो जैसे घर मे दीपावली का माहौल हो गया। आतिशबाजी और डोल-धमाके के साथ पूरी कॉलोनी खुशी में सड़कों पर उतर आई। सभी को उसके फस्र्ट आने का गम कम और शहर का नाम रोशन करने खुशी ज्यादा थी। रोहन के मामा कुलविंद्र सिंह ने भास्कर को बताया कि परिवार को इस बात की खुशी ज्यादा है कि रोहन ने परिवार के साथ ही पटियाला का नाम रोशन किया है। फस्र्ट व सेैकंड आने से उसकी प्रतिभा पर फर्क नहीं पड़ता, बल्कि उसने इतने बड़े शो में अपने शहर व राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि रोहन के शहर आने पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।