HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

अनामिका बनी लिटल चैंप

मुंबई. असम की चुलबुली अनामिका चौधरी ने जी टीवी के संगीतमय कार्यक्रम ‘सारेगामापा’ की ‘लिटल चैम्प्स’ प्रतियोगिता जीत ली है। अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में अनामिका ने 44,82,738 एसएमएस वोट हासिल किए।

पटियाला के रोहनप्रीत को फस्र्ट और लखनऊ के तन्मय चतुर्वेदी को सैकंड रनरअप का पुरस्कार मिला। विजेता के रूप में अनामिका को 20 लाख रुपए, लैपटॉप और कार मिली है। विजेता चुने जाने के बाद भास्कर से बातचीत में अनामिका ने कहा कि पुरस्कार से मिलने वाले धन से वे अपने प्रदेश में एक म्यूजिक अकादमी खोलेंगी। रोहनप्रीत को 38,37,176 और तन्मय को 34,86,104 एसएमएस वोट प्राप्त हुए। इन्हें क्रमश: 15 व 10 लाख रु. का पुरस्कार मिला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
bhpinder calhon
Sunday, 2nd Mar 2008, 7:57
i think they cheated rohan got more votes than anamika.there should be independent voting obsevers or there should be no voting