नई दिल्ली.आरएसएस ने शनिवार को अपने मुखपत्र ‘आर्गेनाइजर’ में रेलमंत्री लालू यादव के बजट की खुलकर तारीफ की है। आरएसएस ने लिखा है कि लालू ने वर्ष 2008-09 का जो रेल बजट पेश किया है, वह उनकी पहले की ‘शरीफ-बदमाश’ की छवि को तोड़ने वाला है।
आरएसएस के मुखपत्र ने लालू से पहले के रेलमंत्रियों की आलोचना से भी गुरेज नहीं किया है।